गुरुवार, 30 अगस्त 2012


प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतिमान - हिंदी विश्वविद्यालय






मन को आह्लादित करने की असीम क्षमता यदि किसी के पास है,तो वह है-प्रकृति का विराट सौंदर्य। सौभाग्यशाली व्यक्तियों को ही प्रकृति की गोद में पहुंचकर वात्सल्य प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त होता है। प्रकृति की गोद में बसा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय बहुत ही सुनियोजित तरीके से छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है। यह विश्वविद्यालय अपनी स्वतंत्र अभिव्यक्ति के लिए भी जाना जाता है। आप विश्वविद्यालय की प्राकृतिक सुन्दरता से अभिभूत हुए बिना नहीं रह पाएंगे। यहां की प्राकृतिक दृश्यावली एवं पर्यावरण खुद ब खुद विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर देता है। यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता तो ऐसी है कि , जो छात्र एक बार यहाँ आता है वह यहीं का हो के रह जाता है। प्रस्तुत है विश्वाविद्यालय की प्राकृतिक सुन्दरता की कुछ मोहक तस्वीरें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें